{"_id":"607094558e876702cf4c8b91","slug":"bikeru-scandal-jai-invested-in-properties-in-dubai-bangkok-as-well-used-to-travel-with-politicians","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिकरू कांड: दुबई-बैंकॉक में भी जय ने किया संपत्तियों में निवेश, राजनेता के साथ करता था यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिकरू कांड: दुबई-बैंकॉक में भी जय ने किया संपत्तियों में निवेश, राजनेता के साथ करता था यात्रा
Fri, 09 Apr 2021 11:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
जय बाजपेई और विकास दुबे की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विकास दुबे, उसके खजांची जय बाजपेई और साथियों ने देश में ही नहीं विदेशों में भी सम्पत्तियां खरीदी हैं। जय अपने एक मित्र और राजनेता के साथ लगभग हर छह माह में दुबई की यात्रा करता था और विकास दुबे के जरायम से कमाए धन को संपत्तियों में निवेश करता था।
अधिवक्ता और आरटीआई एक्टिविस्ट सौरभ भदौरिया ने जांच के दौरान दिल्ली जाकर गृह मंत्रालय में बयान दर्ज कराए और इससे संबंधित सबूत भी सौंपे हैं। सौरभ ने बताया कि जय ने साथियों के साथ मिलकर दुबई और बैंकॉक में भी संपत्तियां खरीदी हैं। जय और उसके साथी विकास दुबे का काला धन देश ही नहीं विदेशी संपत्तियों में भी निवेश करते थे।
कानपुर, लखनऊ और नोएडा में कई अपार्टमेंट और फ्लैट से संबंधित दस्तावेज भी सौरभ ने जांच अधिकारियों को सौंपे हैं। इनके काले कारनामों में साथ देने वाले पुलिसकर्मी जो कुछ ही सालों में अरबपति बन बैठे उनके खिलाफ चल रही जांच के लिए सौरभ मई के दूसरे सप्ताह में बयान दर्ज कराने जाएंगे।