फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bike stuck in the truck, one young man died, another serious, there was uproar when the body reached the village

ट्रक में फंसी बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर, शव गांव पहुंचने पर मचा कोहराम

Sun, 17 Oct 2021 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Bike stuck in the truck, one young man died, another serious, there was uproar when the body reached the village
मृतक प्रदीप शुक्ला का फाइल फोटो। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
सरवनखेड़ा। बिधनू थाना क्षेत्र के हड़हा गांव के पास देर रात ट्रक के पिछले पहिये में फंसे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें एक युवक की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। वहीं साथी की हालत नाजुक बनी हुई है। युवक का शव गजनेर क्षेत्र के निनाया गांव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गजनेर शाहजहांपुर निवासी प्रदीप शुक्ला (37) शुक्रवार को पड़ोसी मित्र संतोष सिंह के साथ बाइक से नौबस्ता स्थित रिश्तेदार के घर गए थे। देर रात दोनों घर लौट रहे थे। हड़हा गांव के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे प्रदीप और संतोष बाइक समेत ट्रक के पिछले पहिये में फंसकर काफी दूर तक घिसटते हुए चले गए।
विज्ञापन

जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के घेराव करने पर चालक मौके पर ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाजुक हालत देख संतोष को हैलट रेफर कर दिया। बिधनू थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। हैलट में पोस्टमार्टम के बाद शनिवार शाम शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी कंचन, मां श्रीमती का रो रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed