फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bike snatched in transaction dispute, police ran for three hours on information of robbery

Kanpur News: लेनदेन के विवाद में छीनी बाइक, लूट की सूचना पर तीन घंटे दौड़ी पुलिस

Thu, 20 Feb 2025 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 20 Feb 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Bike snatched in transaction dispute, police ran for three hours on information of robbery
रूरा। थाना क्षेत्र के मुरलीपुर में लेनदेन के मामले में शटरिंग व्यापारी ने सेल्समैन की बाइक छीन ली। इसपर सेल्समैन ने पुलिस को लूट की सूचना दे दी।
विज्ञापन

दिन में लूट होने की जानकारी पर रूरा व रसूलाबाद थाना की पुलिस तीन घंटे तक दौड़ती रही। साथ ही अन्य थानों में वाहनों की चेकिंग शुरू की गई। जांच में लेनदेन के विवाद में बाइक छीनने का मामला निकलने पर पुलिस ने शिकायतकर्ता सहित सात लोगों को हिरासत में लिया है। रूरा के गढ़ी मोहल्ला निवासी सुभम यादव एक फाइनेंस कंपनी में सेल्स का काम करते हैं। बुधवार सुबह वह बाइक की किश्त वसूलने के लिए अपने साथी अन्नू व पुनीत के साथ मुरलीपुर गए थे।
यहां पर एक युवक से किश्त लेकर वह वापस लौट रहे थे। गांव के इंटर कॉलेज के सामने उनकी रसूलाबाद थाना क्षेत्र के कहिंजरी निवासी शटरिंग व्यापारी से लेनदेन को लेकर बहस हो गई। इसके बाद व्यापारी व उसके साथी सेल्समैन की बाइक छीन कर चले गए।
विज्ञापन

इसके बाद सुबह 10 बजे के करीब सेल्समैन शुभम ने पुलिस को फोन कर रुपये व बाइक लूटे जाने की सूचना दे दी। इसपर रूरा थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह व रसूलाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही शिवली, अकबरपुर, मंगलपुर सहित कई स्थानों पर चेकिंग शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज में दिखे बाइक सवारों की पहचान कर पुलिस कहिंजरी पहुंची तो मामला शटरिंग की उधारी के 12, 000 रुपये को लेकर बाइक छीनने का निकला। इसपर पुलिस ने राहत की सांस ली।

पुलिस ने बाइक बरामद कर सात लोगों को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि लूट की सूचना गलत थी। आपसी लेनदेन में बाइक छीनी गई थी। मामले में पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed