फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bike skidded to avoid a bull, injured woman died

Kanpur News: सांड़ से बचने में बाइक फिसली, घायल महिला की मौत

Fri, 16 May 2025 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Bike skidded to avoid a bull, injured woman died
सैफई। इटावा-सैफई रोड पर स्थित निजी महाविद्यालय के पास बाइक के सामने अचानक सांड़ आ गया। इसके बचने के चक्कर में बाइक फिसल कर गिर गई। हादसे में बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उनका सैफई के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा था। गुरुवार को महिला ने दम तोड़ दिया। घटना बीती नौ मई की है। इसके बाद अन्ना मवेशियों को लेकर क्षेत्रीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र के गांव अशफाबाद निवासी प्रमोद कुमार मां रानी देवी (45) के साथ बाइक से मामा के घर वैदपुरा गांव जा रहे थे। वह जैसे ही एक निजी महाविद्यालय के पास पहुंचे तभी अचानक एक सांड़ बाइक के सामने आ गया। प्रमोद ने सांड़ से बचने के लिए ब्रेक लगाया। इससे बाइक फिसल गई और रानी देवी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को सैफई के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। रानी की मौत से प्रमोद व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वैदपुरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या को लेकर प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed