{"_id":"62a583eb3297aa399222859e","slug":"bike-riding-teacher-dies-due-to-tractor-collision-in-kannauj-driver-absconding-police-engaged-in-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत, चालक फरार, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत, चालक फरार, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 12 Jun 2022 11:43 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:43 AM IST
सार
तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में प्राइवेट स्कूल के शिक्षक की मौत हो गई। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कन्नौज जिले के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के लोहराना निवासी राहुल यादव (24) उमर्दा के एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक थे। शनिवार की शाम तिर्वा बाजार करने के लिए बाइक से गए थे। देर रात वापस घर जा रहे थे। तिर्वा-खैरनगर मार्ग पर महतेपुरवा के निकट सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने ट्रैक्टर को पकड़ लिया, लेकिन चालक भाग गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर की रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेब में मिले अभिलेखों से शिनाख्त करते हुए परिजनों को सूचित किया। वहीं, पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन