फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bike riding mother and son injured in car collision, referred

Kanpur News: कार की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे घायल, रेफर

Thu, 06 Feb 2025 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Bike riding mother and son injured in car collision, referred
इटावा। घर से ननिहाल जाने के लिए मां को बाइक से लेकर निकले युवक की बाइक में सिविल लाइन क्षेत्र के राजा का के पास एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल दोनों मां बेटों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए आयुर्विज्ञान विवि. रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जसवंतनगर के सिरसा गांव निवासी प्रियंका उर्फ सत्यवती का मानिकपुर मोड़ के पास मायका है। शुक्रवार को मायके में हवन पूजन था। इसमें शामिल होने के लिए गुरुवार शाम को प्रियंका अपने बेटे अभिषेक के साथ बाइक से निकली थीं। रास्ते में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रानी का बाग के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

यहां डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए आयुर्विज्ञान विवि रेफर कर दिया। प्रियंका के सिर में चोट अधिक होने की वजह से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी पर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया था। अभी कार चालक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed