{"_id":"686985446e5b0271460b5639","slug":"bike-riders-snatched-the-mobile-phone-of-an-old-man-sitting-in-an-auto-kanpur-news-c-362-1-ka11002-126673-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बाइक सवारों ने ऑटो में बैठे बुजुर्ग का मोबाइल छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बाइक सवारों ने ऑटो में बैठे बुजुर्ग का मोबाइल छीना
विज्ञापन
कानपुर। गोविंदनगर थानाक्षेत्र में पल्सर सवार शातिर ऑटो में बैठे दिव्यांग एसोसिएशन के अध्यक्ष का मोबाइल छीनकर भाग निकले।
पीड़ित ने शोर मचाया तो राहगीरों ने कुछ दूर तक आरोपियों का पीछा किया, लेकिन लुटेरे भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। बर्रा आठ निवासी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि एक जुलाई को ऑटो में किनारे की ओर बैठकर वह भौंती बाइपास से कारगिल पेट्रोल पंप की ओर आ रहे थे।
गुजैनी बाईपास के पास पीछे से आए पल्सर बाइक सवार दो लुटेरों ने उनके हाथ से मोबाइल झपट्टा मारकर छीन लिया और बर्रा की ओर भाग निकले। गोविंदनगर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि लुटेरों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।