{"_id":"643b06b757b9567b8c030bec","slug":"bike-rider-woman-killed-in-vehicle-collision-on-kanpur-jhansi-highway-youth-injured-kanpur-news-c-12-1-183136-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कानपुर-झांसी हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कानपुर-झांसी हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, युवक घायल
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के चौरा गांव के पास कानपुर-झांसी हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घायल युवक को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
मूसानगर थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी जाहर सिंह ने बताया कि बेटा भान सिंह अपनी मौसिया सास जालौन उरई निवासी रूपा (55) को बाइक से छोड़ने जा रहा था। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर-झांसी हाईवे पर चौरा गांव के पास पीछे से अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक गिर गई।
इससे गंभीर रूप से घायल रूपा की मौत हो गई। वहीं, भान सिंह घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए पुखरायां सीएचसी ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल अजयपाल सिंह ने बताया कि अमरौधा चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वाहन की तलाश की जा रही है।