{"_id":"68c881b276b7541e82036da4","slug":"bike-rider-ran-over-an-innocent-child-at-a-speed-of-80-kmph-causing-his-death-mother-also-injured-as-her-sari-got-stuck-in-her-bike-kanpur-news-c-362-1-ka11011-131338-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बाइक सवार ने 80 की गति से मासूम पर चढ़ाई बाइक, मौत, साड़ी फंसने से मां भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बाइक सवार ने 80 की गति से मासूम पर चढ़ाई बाइक, मौत, साड़ी फंसने से मां भी घायल
विज्ञापन
कानपुर। गुजैनी थानाक्षेत्र में रविवार रात ऑटो से उतरकर हाईवे पर शराब ठेके के पास मां के साथ खड़े मासूम पर 80 की गति से दाैड़ा रहे युवक ने बाइक चढ़ा दी। साड़ी फंसने से मां को करीब दस मीटर तक घिसटते चली। अस्पताल में डाॅक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
मूलरूप से हमीरपुर के थाना बिंवार के नरौद गांव निवासी मंगल कश्यप ने पोस्टमाॅर्टम हाउस में बताया कि वह पत्नी संध्या और तीन बेटों पंकज, लवकुश व नीलेश (5) के साथ चौबेपुर में लोहिया में किराए के मकान में रहता है। रविवार शाम करीब सात बजे संध्या, बेटे नीलेश के साथ महालक्ष्मी पूजा में शामिल होने के लिए गुजैनी कच्ची बस्ती निवासी बहन कुंता के घर जा रही। गुजैनी हाईवे पर ऑटो से उतरकर पत्नी बेटे का हाथ पकड़कर खड़ी थी तभी पीछे से करीब 70 से 80 की स्पीड में आए बाइक सवार तीन युवकों ने नीलेश पर बाइक चढ़ा दी। इसमें संध्या घायल हो गई। वहीं, बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर पड़े। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे दो युवक भाग निकले। गोविंद नगर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि बाइक जब्त कर ली गई है, नंबर प्लेट के आधार पर आरोपियों का पता लगाया जा है जो चालक घायल हुआ था वह भी भाग निकला है।