{"_id":"59afa3824f1c1b12088b47e8","slug":"bike-rider-neck-cut-off-from-china-manjha","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा मांझे से कटी गर्दन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा मांझे से कटी गर्दन
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 06 Sep 2017 07:05 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
किसी का शाौक दूसरे के लिए जानलेवा हो सकता है। कानपुर के काकादेव छपेड़ा पुलिया के पास कटी पतंग के मांझे से बाइक सवार व्यापारी असगर अली (40) की गर्दन कट गई। इससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उनका दोस्त भी घायल हो गया। असगर अली को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उनकी गर्दन में आठ टांके लगे हैं।
चमनगंज में हलीम जुबली स्कूल के पास रहने वाले असगर अली ठेके पर होजरी के कपड़ों की सिलाई का काम करते हैं। सोमवार शाम वह अपने दोस्त इमरान के साथ बाइक से काकादेव उसके घर जा रहे थे। छपेड़ा पुलिया के पास एक युवक पतंगबाजी कर रहा था। उसके मांझे की चपेट में असगर की गर्दन आ गई। मांझे से गर्दन कटने पर असगर घबरा गए। इससे बाइक बेकाबू होकर पलट गई। हादसे मेें असगर के हाथ और इमरान केशरीर पर कई जगह चोटें आईं। असगर अली की पत्नी सईदा ने बताया कि पति की गर्दन में टांके लगे हैं। उनकी हालत खतरे से बाहर है। इमरान को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।