फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bike rider killed in collision with sand laden trailer, companion critical

Kanpur News: बालू लदे ट्राला की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर

Sun, 08 Mar 2026 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 08 Mar 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Bike rider killed in collision with sand laden trailer, companion critical
राजपुर। थाना क्षेत्र के जल्लापुर गांव के निकट शुक्रवार दोपहर तीन बजे के करीब मुगल सड़क पर तेज रफ्तार बालू लदे ट्राला ने दो बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद ट्राला चालक वाहन छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने घायल को राजपुर पीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गजनेर थाना क्षेत्र के लोहारी गांव निवासी मेवालाल (52) शुक्रवार को भैया दूज पर पचलक निवासी बहनोई श्रीराम के घर आए थे। शनिवार को वह बाइक से वापस घर लौट रहे थे। तभी श्रीराम के पड़ोस में रहने वाले अखबार विक्रेता श्याम स्वरूप शर्मा (55) भी मेवालाल की बाइक पर राजपुर तक चलने की बात कहकर सवार हो गए। कुंवरपुर मार्ग से जल्लापुर मुगल सड़क पर आते ही बाइक सवारों को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बालू लदे ट्राला ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्राला के पहिया के नीचे आने से बाइक चला रहे मेवालाल की मौके मौत हो गई।
विज्ञापन

राहगीरों ने हादसा देख पुलिस को जानकारी दी और घायल श्याम स्वरूप शर्मा को राजपुर पीएचसी में भिजवाया। यहां से हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इधर सड़क हादसे में मेवालाल की मौत होने से पत्नी जनकदुलारी, बहन राजदुलारी, बेटा छोटू बेटी मोनी, सोनी बिलखते रहे। थानाध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि हादसे के बाद ट्राला कब्जे में लिया गया है। मेवालाल के बहनोई श्रीराम की तहरीर पर वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चालक की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed