{"_id":"6a0779fa9ec05cfee2046f1b","slug":"bike-rider-killed-in-collision-with-high-speed-vehicle-kanpur-news-c-220-1-akb1007-142695-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार की गई जान
विज्ञापन
संदलपुर। गांव की पानी टंकी के पास गुरुवार देर रात को तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर माैके पर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
मुबारकपुर निवासी राम सिंह ने बताया कि ममेरा भाई अंकित (28) गुरुवार को मंगलपुर थानाक्षेत्र के चंदकुरा गांव में शादी समारोह में शामिल होने आया था। रात 9:30 बजे घर लौटने के दौरान झींझक-संदलपुर मार्ग पर संदलपुर गांव में पानी की टंकी के पास तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए अकबरपुर मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे। रास्ते में ही अंकित की मौत हो गई।
अनहोनी पर अंकित की मां मिथिलेश, भाई अनिरुद्ध, अजय व आनंद बिलखते रहे। मंगलपुर थानाध्यक्ष महेश दुबे ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।