फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bike rider killed in collision

स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sun, 18 Jan 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात Updated Sun, 18 Jan 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
थाना मंगलपुर क्षेत्र के सिकंदरा-बिल्हौर मार्ग पर स्कार्पियो की टक्कर से एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। घटना की रिपोट दर्ज कराई है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्जकर शव को कब्जे में लिया है।

मंगलपुर थाना क्षेत्र के श्रीबालाजी महाविद्यालय जैतापुर मेें चौकीदार पद पर कार्यरत विनोद (30) पुत्र पोखर निवासी जिगना मोटरसाइकिल से घर वापस जा रहा था। तभी जैतापुर व मंगलपुर की ओर से आ रही स्कार्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया।

 सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल हो उपचार के लिए सीएचसी भेजा। जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक के भाई महेश कुमार ने बताया कि उसका भाई विनोद जैतापुर महाविद्यालय से ड्यूटी कर घर वापस आ रहा था।

घटनास्थल पर मृतक की पत्नी मालती, पुत्री कल्पना सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। थानाध्यक्ष मंगलपुर एफए पुंढीर ने बताया कि भाई महेश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed