{"_id":"684b31629c40db18a6061bc6","slug":"bike-rider-dies-in-collision-with-tractor-trolley-kanpur-news-c-362-1-ka11011-125464-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
कानपुर। बिधनू में गुरुवार देर रात रमईपुर-जहानाबाद मार्ग में रमईपुर के पास ईट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
बिधनू के हाजीपुर गांव निवासी रामगोपाल दीक्षित का बेटा विमल (38) दादा नगर में प्राइवेट नौकरी करता था। परिवार में पत्नी श्रवण कुमारी दो बेटे एक बेटी है। गुरुवार देर रात वह नौकरी से वापस हाजीपुर घर आ रहा था। रमईपुर के पास देशी शराब ठेके सामने मंझावन की ओर आ रही तेज रफ्तार ईट लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। जिसमे विमल की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद भीड़ के पीछा करने पर चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे में युवक की मौत पर घर में कोहराम मच गया।
बिधनू इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।