{"_id":"6776d77b9391c9c1a109611f","slug":"bike-rider-dies-due-to-vehicle-collision-kanpur-news-c-221-1-sknp1054-124988-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
परियर। चकलवंशी-परियर मार्ग पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक सड़क किनारे खंती में गिर गया। हेलमेट न लगाए होने से सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
सफीपुर कोतवाली के मुबारकपुर गांव निवासी उमेश (36) गुरुवार शाम को घर का समान खरीदने चकलवंशी बाजार गया था। देर शाम घर लौटते समय परियर-चकलवंशी मार्ग पर खोखापुर पावर हाउस के पास वाहन की टक्कर लगने से वह बाइक सहित करीब 10 फीट गहरी खंती में गिर गया। राहगीरों ने उसे निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने से कानपुर रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परियर पुलिस चौकी प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है। टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। (संवाद)
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बाड़े में लगी आग, पांच मवेशी झुलसे
फतेहपुर चौरासी। थानाक्षेत्र के ओसिया गांव निवासी राजेश के पशु बाड़े में गुरुवार रात करीब नौ बजे अचानक आग लग गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया लेकिन उसके पांच मवेशी झुलस गए। राजेश के अनुसार, देर शाम पशुओं को चारा देकर आया था। उसने गांव के कुछ लोगों पर रंजिश के चलते आग लगाने की आशंका जताई है। एसओ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)