{"_id":"61e1da7f8df7930300347cd3","slug":"bike-rider-dies-due-to-tractor-collision-nephew-injured-akbarpur-news-knp675361982","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, भतीजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, भतीजा घायल
विज्ञापन
योगेंद्र कुमार की मौत पर बिलखते परिजन। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
संदलपुर। सिंकदरा-झींझक मार्ग पर बहबलपुर मोड़ के पास शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार चाचा और भतीजे को टक्कर मार दी। इससे चाचा की मौके ही मौत हो गई, जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे सीएचसी ले गए। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक चालक हेलमेट लगाए था।
लाडपुरछिवना गांव निवासी योगेंद्र कुमार (24) अपने भाई खुशहाल व भतीजे शिवम के साथ कानपुर में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। मकर संक्रांति पर योगेंद्र और शिवम शुक्रवार को बाइक से कानपुर से अपने गांव आ रहा थे। बहबलपुर मोड़ के पास मंगलपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर लेकर चालक भाग निकला।
वहीं हादसे में योगेंद्र कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। भतीजा शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने शिवम को सीएचसी हवासपुर में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। योगेंद्र की मौत की सूचना गांव में पहुंचते ही पिता सुरेश चंद्र, मां मीरा देवी, बहन आरती, रूबी, उपासना का बिलख पड़े।
विज्ञापन
वहीं मंगलपुर इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मंगलपुर इंस्पेक्टर अजय पाल सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ट्रैक्टर व उसके चालक की तलाश की जा रही।