{"_id":"62779ef813aff00eb92655f7","slug":"bike-rider-dies-due-to-collision-with-unknown-vehicle-in-kannauj","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Sun, 08 May 2022 04:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 08 May 2022 04:14 PM IST
सार
सौरिख थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पंचनामा भरते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र में ननिहाल से घर जाते समय अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। घटना में युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, इटावा के चौबिया थाना क्षेत्र के उनवा संतोषपुर गांव निवासी अतुल ( 22) पुत्र दौजीराम शनिवार को इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के मढ़पुरा गांव में ननिहाल मामा राकेश कुमार के यहां गया था। देर रात वापस जाते समय एक्सप्रेसवे सर्विस रोड नगला झाबर गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
गुजर रहे राहगीरों ने 108 एम्बुलेंस से घायल को सीएचसी भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल कर्मियों ने अज्ञात वाहन की पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक आलम सिंह ने बाइक के कागजों से शव की शिनाख्त कर घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के पहुंचने पर रविवार सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन