{"_id":"65a9994d16438d85c20cf3fd","slug":"bike-rider-dies-due-to-collision-with-tractor-friend-seriously-injured-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-7863-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर
Fri, 19 Jan 2024 03:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 19 Jan 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
राजपुर। सटटी थाना क्षेत्र के कथरी नहर बंबी पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायलों को स्थानीय लोग अस्पताल लाए। यहां पर एक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे घायल को भर्ती कर इलाज शुरू किया है।
सटटी थाना क्षेत्र के दिबैर गांव के मजरा रामपुर निवासी कल्लू (25) पुत्र छोटेलाल बुधवार शाम पड़ोसी नीरज के साथ बाइक से शाहजहापुर बाजार गृहस्थी का सामान लेने के लिए आया था। शाम सात बजे के करीब वह वापस घर लौट रहा था। कथरी रोड पर पहुंचने पर नहर बंबी पुल के पास एक ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस व परिजनों को जानकारी देकर दोनों के पीएचसी राजपुर भेजा। यहां पर डॉक्टर ने कल्लू को मृत घोषित कर दिया। जबकि नीरज को प्रथामिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया। कल्लू की मौत की जानकारी पर भाई भूप सिंह, पत्नी आशा, पिता छोटेलाल बिलखते रहे। पिता ने बताया कि दो वर्ष पहले बेटे की शादी हुई थी, उसके कोई संतान नहीं हैं। सटटी थानाध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद चालक टैक्टर समेत फरार है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।