फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bike rider dies due to car collision, did not wear helmet, sister injured

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, नहीं लगाए था हेलमेट, बहन घायल

Sat, 18 Dec 2021 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to car collision, did not wear helmet, sister injured
विपुल तिवारी का फाइल फोटो। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
डेरापुर। अगवासी गांव के पास गुरुवार रात कार की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया। हैलट में डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

सनिहापुर गांव निवासी राजेंद्र तिवारी का बेटा विपुल (23) अपनी बड़ी बहन रेनू (28) के साथ गुरुवार को बाइक से कानपुर में रिश्तेदारी में गया था। देर रात वापस लौटते समय अगवासी गांव से कुछ दूरी पर सामने से आई कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार भाई-बहन गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर सुमित कुमार सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया। हालत गंभीर होने से भाई-बहन को जिला अस्पताल से हैलट रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टर ने विपुल को मृत घोषित कर दिया, जबकि रेनू को भर्ती कर उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपुल की मौत की जानकारी पर मां आशा देवी, पिता, भाई विवेक, विकास आदि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। विपुल दिल्ली में बहन-बहनोई के पास रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता था। बड़े भाई विवेक की 13 दिसंबर को शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए सभी घर थे। थाना प्रभारी अखिलेश जायसवाल ने बताया कि घटना से संबंधित कार को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed