फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bike rider dies after colliding with truck

Kanpur News: ट्रक से टकराकर बाइक सवार की मौत

Sun, 17 Nov 2024 02:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 17 Nov 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with truck
फोटो संख्या 23
विज्ञापन

15 घंटे से मैनपुरी मार्ग पर खड़ा था क्षतिग्रस्त ट्रक, बाइक सवार की नहीं हो सकी पहचान
संवाद न्यूज एजेंसी
सैफई। मैनपुरी मार्ग पर हादसे के बाद खड़े क्षतिग्रस्त ट्रक से टकराकर बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस शव की शिनाख्त के लिए जुटी हुई है।
मैनपुरी रोड पर शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे बालू से भरा ट्रक खड़ा था, तभी पीछे से आ रहा लकड़ी लदा ट्रक टकरा गया। जिससे ट्रक का परिचालक साइड का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि चालक सुरक्षित बच गया था।
इस बीच बालू से भरा हुआ ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग गया और लकड़ी लदे ट्रक का चालक भी मौके से भाग गया। लकड़ी से भरा क्षतिग्रस्त ट्रक मैनपुरी रोड पर ही बीच में खड़ा रहा। जिससे इटावा की तरफ से आने वाले वाहनों को पूरे दिन उल्टी साइड से गुजरना पड़ा।
विज्ञापन

इस बीच पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। सभी अधिकारी बड़े हादसे का इंतजार करते रहे और वहीं शुक्रवार की रात एक ट्रक आ रहा था। क्षतिग्रस्त ट्रक को बीच सड़क पर देखकर वह पीछे करने लगा इसी बीच एक बाइक सवार युवक आया, और खड़े ट्रक में घुस गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक अलमा अहिरवार ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 38 वर्ष आंकी गई है। जोकि काला जींस और हरे रंग की शर्ट पहने हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed