{"_id":"68fe67a5a47f3b45b602425f","slug":"bike-rider-dies-after-colliding-with-tractor-kanpur-news-c-214-1-knj1005-139226-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
गुरसहायगंज (संवाद)। समधन के मोहल्ला कादर खां नगर में रविवार को ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक फर्रुखाबाद का रहने वाला था और अपनी ससुराल आ रहा था। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई।
फर्रुखाबाद के कमालगंज के ग्राम राजेपुर निवासी दिलशाद (25) जरदोजी का काम करता था। परिजनों ने बताया कि दिलशाद की समधन के मोहल्ला दारासराय में ससुराल है। शाम 5.30 बजे दिलशाद बाइक से ससुराल आ रहा था। समधन के मोहल्ला कादर खां नगर में गुरसहायगंज की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायलावस्था में पुलिस उसे लेकर सीएचसी पहुंची, जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद सभी सीएचसी पहुंच गए। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।