{"_id":"68321f4dc81d97e758030631","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-car-on-the-highway-two-injured-kanpur-news-c-362-1-ka11011-124292-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
कानपुर। प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर महाराजपुर थानाक्षेत्र में शुक्रवार रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं बाइक में पीछे बैठे दो लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
घाटमपुर के महमदपुर निवासी रामबली का बेटा शिवबाबू (17) हैदराबाद में फास्ट फूड का काम करता था। एक माह पहले वह गांव लौटा था। चार भाइयों में शिवबाबू तीसरे नंबर का था। बड़े भाई राजाबाबू ने बताया कि शुक्रवार देर शाम शिवबाबू बाइक से गांव के दो अन्य लोगों को बैठाकर महाराजपुर में शादी समारोह में शामिल होने गया था। रात करीब 11 बजे घर लौटते समय एक इंस्टीट्यूट के पास तेज रफ्तार कार सवार ने बाइक में पीछे से टक्कर मारी और भाग निकला। इस दौरान तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को कांशीराम अस्पताल पहुंचाया। चश्मदीदों के अनुसार शिवबाबू हेलमेट नहीं लगाए था, इसलिए उसके सिर में गंभीर चोट आ गई थी। अस्पताल पहुंचते ही शिवबाबू की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य में से एक को हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।