{"_id":"608845778ebc3e8dba090abb","slug":"bike-rider-died-in-road-accident-kanpur-news-knp6256822132","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार फार्मासिस्ट की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार फार्मासिस्ट की मौत
विज्ञापन
संडीला (हरदोई)। पिहानी से ड्यूटी कर वापस जा रहे होम्योपैथिक विभाग फार्मासिस्ट की बाइक मेें तिलोइया गांव के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में फार्मासिस्ट की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लखनऊ के मोहल्ला कंचनपुर मटियारी चिनहट निवासी मोहम्मद सब्बीर (55) हरदोई के मनिकापुर थाना पिहानी में होम्योपैथिक फार्मासिस्ट के पद पर तैनात थे। मंगलवार की शाम वह बाइक से लखनऊ वापस जा रहे थे। रास्ते में संडीला के ग्राम तिलुइया के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मोहम्मद सब्बीर गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुुंच गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस से घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर आ गए।
विज्ञापन
परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल सुरेश कुमार मिश्र ने बताया कि बेटे मोहम्मद शादाब की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।