फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bike rider brother dies, sister injured in collision with roadways bus

Kanpur News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार भाई की मौत, बहन घायल

Mon, 10 Feb 2025 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 10 Feb 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Bike rider brother dies, sister injured in collision with roadways bus
मैथा। शिवली-कल्यानपुर मार्ग पर संभरपुर के पास शनिवार सुबह सात बजे के करीब तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर घायल हो गए। उपचार के लिए कानपुर ले जाने के दौरान रास्ते में भाई ने दम तोड़ दिया। जबकि बहन को कल्यानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

कानपुर नगर के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के साहब नगर निवासी धर्मेंद्र सोनकर का बेटा बॉबी 17 शनिवार सुबह बाइक से अपनी बहन नीतू को बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा दिलाने के लिए बैरी असई स्थित राम जानकी महाविद्यालय आ रहा था। सुबह 7 बजे के करीब वह संभरपुर के पास पहुंचे। तभी तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनको टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर आए परिजन दोनों को उपचार के लिए कानपुर ले जा रहे थे। मगर रास्ते में ही बॉबी ने दम तोड़ दिया। जबकि नीतू को गंभीर हालत में कल्यानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इकलौते बेटे की मौत पर मां बबली, पिता धर्मेंद्र, बहन दिव्या बिलख उठीं। मृतक के पिता ने रोडवेज बस के चालक के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हादसा कर भागे बस चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed