{"_id":"60ba80dc8ebc3e7fd658f70c","slug":"bike-fell-in-a-ditch-kiln-worker-died-akbarpur-news-knp6322634135","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरी बाइक, भट्ठा मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरी बाइक, भट्ठा मजदूर की मौत
विज्ञापन
मुंगीसापुर। डेरापुर मार्ग पर नन्थू गांव के सामने बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इससे भट्ठा मजदूर की मौत हो गई। हादसे के समय युवक हेलमेट लगाए था। युवक की दो माह पूर्व ही शादी हुई थी।
लाडपुर पैठ निवासी अनुराग उर्फ सोनू (25) पुत्र श्रीकिशन बाइक से शुक्रवार दोपहर मुंगीसापुर से घर लौट रहा था। नन्थू गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इससे अनुराग गंभीर रूप से घायल हो गया। मुंगीसापुर चौकी इंचार्ज शिवशंकर सिंह ने उसे डेरापुर सीएचसी भेजा।
वहां डॉ. अनुपम सिंह ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि अनुराग ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। उसका विवाह 24 मार्च को कुंती के साथ हुआ था।
विज्ञापन
इतनी जल्दी सब कुछ उजड़ने पर कुंती गश खाकर गिर गई। वहीं मां उमा देवी व बहन काजल व निशा बिलख पड़ीं। चौकी इंचार्ज ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।