{"_id":"67e1acc1610834b86d021d8a","slug":"bike-fell-down-after-cattle-came-in-front-of-it-two-injured-etawa-news-c-216-1-etw1002-123087-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: गोवंश सामने आने से बाइक गिरी, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: गोवंश सामने आने से बाइक गिरी, दो घायल
विज्ञापन
जसवंतनगर। कानपुर-आगरा हाईवे पर जमुना बाग गांव के पास रविवार की रात अचानक गोवंश आने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
भतोरा गांव रवि बाबू (44) और धर्मेंद्र कुमार (32) रविवार रात बाइक से गांव लौट रहे थे। रास्ते में कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर जमुना बाग गांव के पास बाइक के सामने अचानक गोवंश आ गया। इससे बाइक का असंतुलन बिगड़ने से गिर पड़ी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी भिजवाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।