{"_id":"69d563ebba11e6e6910a1aed","slug":"bike-collides-with-tree-fallen-in-storm-labourer-dies-companion-critical-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-140952-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आंधी में गिरे पेड़ से टकराई बाइक, मजदूर की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आंधी में गिरे पेड़ से टकराई बाइक, मजदूर की मौत, साथी गंभीर
Wed, 08 Apr 2026 01:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
रसूलाबाद। कानपुर-रसूलाबाद मार्ग पर धन्नीनिवादा के पास मंगलवार देर रात आठ बजे के करीब आंधी से गिरे पेड़ से बाइक सवार टकरा कर घायल हो गए। राहगीरों ने गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी रसूलाबाद पहुंचाया। यहां पहुंचने पर डॉक्टर ने एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया। जबकि साथ को हैलट कानपुर रेफर किया है।
रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अटियारायपुर निवासी वीरेंद्र (38) पुत्र रामचंद्र कानपुर में मजदूरी करते थे। मंगलवार शाम को वह मजदूरी करके भतीजे अतुल कुमार (28) पुत्र किशनचंद्र के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। रात आठ बजे के करीब रसूलाबाद-कानपुर रोड पर धन्नीनिवादा गांव के निकट पहुंचने पर तेज आंधी के चलते गिरे पेड़ से उनकी बाइक टकरा गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की जानकारी डायल 112 पर दी।
मौके पर पहुंची पीआरबी ने दोनों को गंभीर हालत में सीएचसी रसूलाबाद पहुंचाया। यहां डॉक्टर एन. चंद्रा ने वीरेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल अतुल कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद सिर में गंभीर चोट होने के कारण हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। अनहोनी की जानकारी पर पहुंची मृतक की पत्नी संगीता, पुत्र शिवा, रानू, रूबल बिलखते रहे। थानाध्यक्ष एसएन सिंह ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।