फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bike collided with pole as people were not wearing helmets, one died.

Kanpur News: नहीं लगाए थे हेलमेट, पोल से टकराई बाइक, एक की मौत

Sat, 25 Oct 2025 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bike collided with pole as people were not wearing helmets, one died.
फोटो 30:::: रामू की फाइल फोटो।
विज्ञापन

फोटो 31:::: हादसे के बाद रोते-बिखलते परिजन। संवाद
--------------------------

अनियंत्रित बाइक बिजली पोल से टकराई, एक की मौत
क्रॉसर
-सितोरा-नेवरपुर मार्ग बूसा हनुमान मंदिर तिराहे के पास की घटना
-चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
इकदिल। सितोरा-नेवरपुर मार्ग बूसा हनुमान मंदिर तिराहे के पास अनियंत्रित बाइक बिजली पोल से टकरा गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

शनिवार को गांव नेवरपुर हाल पता गांव चौगान निवासी रामू (20) अपने गांव चाचा से मिलने आया था। करीब चार बजे अपने चचेरे भाई महेंद्र (20) के साथ बाइक से अपने घर जा रहा था। बूसा हनुमान मंदिर तिराहे पर बाइक अनियंत्रित होकर रोड किनारे लगे बिजली पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक युवक चार भाइयों में घर का बड़ा बेटा था। उसकी अभी तक शादी नहीं हुई थी। पिता के निधन के बाद बेटा ही परिवार का भरण पोषण कर रहा था। युवक की मौत के बाद तीनों भाई सनी, करन व अर्जुन के साथ मां सत्यवती को रोते देख वहां खड़े हर शख्स की आंख नम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed