{"_id":"5f8de89c8ebc3e9bb5430733","slug":"bijalee-katautee-se-sinchaee-aur-padhaee-donon-baadhit-kanpur-news-knp589492230","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से सिंचाई और पढ़ाई दोनों बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से सिंचाई और पढ़ाई दोनों बाधित
विज्ञापन
उरई रोड स्थित बिजलीघर।
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई(जालौन)। जिले में बिजली संकट कट नहीं रहा है। इससे किसान और छात्र- छात्राएं परेशान हैं। किसानों का कहना है कि बिजली की आवाजाही से पलेवा नहीं हो पा रहा है। मेंथा की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है। वहीं छात्र-छात्राओं का कहना है कि शाम से बिजली की आवाजाही शुरू हो जाती है। इससे वह होमवर्क नहीं कर पाते हैं। सुबह से फिर दूसरे दिन की ऑनलाइन क्लास चालू हो जाती है। अभिभावकों के मुताबिक अफसर बिजली कटौती पर अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं।
बिजली कटौती से फसल बुआई में होगी देरी
कोंच। तहसील इलाके की बड़ी आबादी खेती पर निर्भर है। बुआई का समय सिर पर हैै। पलेवा होना है। बिजली की अंधाधुंध कटौैती से पलेवा नहीं हो पा रहा हैै। इससे फसल बुआई में देरी हो जाएगी। उत्पादन प्रभावित होगा। मेंथा की फसल सिंचाई के अभाव में सूख रही है। इससे तगड़ा नुकसान हो सकता है। छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही हैै। अब त्योहार शुरू हो गए हैं। बिजली व्यवस्था ढर्रे पर नहीं लौट रही। इससे लोगों में रोष है। सुरेंद्र कुमार, रमेशचंद्र, प्यार मोहम्मद, गंगाधर, चंद्रपाल सिंह, अच्छेलाल आदि ने कटौती पर रोक लगाने की मांग की है।
डीएम तक पहुंचाई बिजली कटौती की समस्या
जालौन। नगर के अशफाक राईन, विनय निगम, प्रतीक कांत चंसौलिया आदि ने डीएम डॉ. मन्नान अख्तर को शिकायती पत्र भेजा है। बताया कि सुबह के समय बिजली की कटौती की जाती है। इससे लोगों को सुबह पेयजल नहीं मिल पाता है। सुबह बिजली की कटौती को बंद कराया जाए। नगर के मार्गों पर ज्यादातर स्ट्रीट लाइटें खराब हो चुकी हैं। रात के समय सड़कों पर अंधेरा पसरा रहता है। सर्दियाें में चोरी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। स्ट्रीट लाइटों को सही कराया जाए। नगर के लोगों ने डीएम से समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की है।