फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   big train accident averted at orai

फिर सामने आई रेलवे की बड़ी लापरवाही, चटकी पटरी से गुजर गई दर्जनों ट्रेन

Wed, 08 Feb 2017 07:42 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 08 Feb 2017 07:42 PM IST
सार

टावर वेगन के निरीक्षण में हुई जानकारी 
एट व भुआ रेलवे स्टेशन के बीच चटकी थी पटरी 

विज्ञापन
big train accident averted at orai
उरई में भुआ रेलवे स्टेशन के पास चटका रेलवे ट्रैक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

भारतीय रेलवे कई बड़ी गलतियां करने के बाद भी सबक लेने को तैयार नहीं है। इसके नमूने बार-बार मिल रहे है। आए दिन रेलवे की चूक की कोई न कोई घटना सामने आ रही है। बुधवार को एक बार फिर चटकी पटरी से ट्रेन गुजरने का मामला सामने आया है। यही नहीं..

 

पौने तीन घंटे कानपुर-झांसी ट्रैक रहा बाधित

big train accident averted at orai
पुखरायां रेल हादसे की तस्वीरें

पटरी से दर्जनों ट्रेने गुजर गई लेकिन रेलवे को इसकी कोई खबर न हुई। ताज्जुब की बात है इतनी बड़ी घटना हो जाती है और रेलवे अपने पुराने ढर्रे पर ही चलता रहता है। बदलाव का कोई नाम नहीं। 

जालौन में उरई-झांसी रेलवे लाइन के भुआ रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह बड़ा रेल हादसा टल गया। एट व भुआ रेलवे स्टेशन पर एलटीटी ट्रेन चटकी पटरी से गुजर गई। जब रेलवे की टावर वैगन पटरी की जांच के लिए पहुंची तो पटरी चटकने की जानकारी हुई। इस दौरान करीब पौने तीन घंटे कानपुर-झांसी ट्रैक बाधित रहा। कई ट्रेनाें को उरई, एट, कालपी मोंठ आदि रेलवे स्टेशनों पर रोका गया।

 

इसके बाद रेलवे इंजीनियरों की टीम ने मौके पर जाकर चटरी-पटरी को दुरुस्त किया। तब गाड़ियां गंतव्य को रवाना हुई। चटकी पटरी से रेलगाड़ियां निकलने की सूचना पर रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। उरई से झांसी की ओर जाने पर 1228/23 रेलवे किलोमीटर पर भुआ व एट रेलवे स्टेशन के समीप अज्ञात कारणाें के चलते रेल पटरी चटक गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

चटकी पटरी से सुबह के समय एलटीटी समेत कई एक्सप्रेस ट्रेनें गुजरी

big train accident averted at orai
रूरा रेल हादसे की तस्वीर

इसका पता नहीं चला और चटकी पटरी से सुबह के समय एलटीटी समेत कई एक्सप्रेस ट्रेनें गुजर गई। जब रेलवे विभाग का टावर वैगन ट्रैक की जांच करने पहुंचा तो पटरी चटकी देख वहां हड़कंप मच गया। टीम ने आलाधिकारियाें को सूचना दी तो ट्रैक स्पेशलिस्ट मौके पर पहुंचे और मरम्मत का काम शुरू कर दिया।


​इस दौरान सुबह दस बजे से 12.55 बजे तक ट्रैक बाधित होने से कई ट्रेनाें को उरई, एट, कालपी व माेंठ(झांसी) रेलवे स्टेशन पर खड़ी रहीं। मौके पर पहुंचे सीनियर सेक्शन इंजीनियर केएल वर्मा व सीनियर टेक्नीशियन एके त्रिपाठीे ने बताया कि यह बड़ी चूक है। समय रहते जानकारी हो गई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

ये ट्रेन हुई बाधित 
रेलवे ट्रैक में फ्रै क्चर की जानकारी होने पर छपरा से चलकर ग्वालियर जाने वाली ट्रेेन को भुआ रेलवे स्टेशन पर रोका गया। वहीं झांसी कानपुर पैसेंजर को एट रेलवे स्टेशन पर रोका गया। कई और गाड़ियंा प्रभावित रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed