फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Big supplier of arms arrested in Kalibari, police surrounded and caught him, arms and explosives also recovere

Kanpur: कालीबाड़ी में असलहों का बड़ा सप्लायर गिरफ्तार, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, असलहे और विस्फोटक भी बरामद

Tue, 12 Sep 2023 08:53 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 12 Sep 2023 08:53 AM IST
सार

Kanpur Crime: डीसीपी ईस्ट शिवाजी शुक्ला के अनुसार बड़े स्तर का अपराधी गिरफ्तार किया गया है। उसके गिरोह के अन्य सदस्यों के लिए काकादेव, रावतपुर समेत अन्य जगहों पर दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
Big supplier of arms arrested in Kalibari, police surrounded and caught him, arms and explosives also recovere
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में क्राइम ब्रांच और चकेरी पुलिस ने कालीबाड़ी में घेराबंदी करके अवैध असलहों के बड़े सप्लायर अंकित पुत्तल को उसके घर से धर दबोचा। पुलिस ने उसके पास से भारी मात्रा में अवैध असलहे, कारतूस और मादक पदार्थ बरामद किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।

विज्ञापन

उसके गिरोह के अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने देर रात तक शहर के एक दर्जन इलाकों में दबिश दी है। सोमवार देर रात पुलिस बल ने कालीबाड़ी स्थित एक मकान को चारों तरफ से घेर लिया। दरवाजा खुलाने का प्रयास असफल रहा, तो पुलिस घर की दीवार फांदकर अंदर घुसी और मेन गेट खोला।
विज्ञापन

पुलिस ने पुत्तल को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर असलहे, कारतूस, मादक पदार्थ भी बरामद किया है। पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी खंगालने के लिए डीवीआर कब्जे में लिया है। सूत्रों के अनुसार पुत्तल अंतरजनपदीय आपराधिक गिरोह का सरगना है। वह गांजा, अफीम, हेरोइन और स्मैक की भी बड़े स्तर पर तस्करी करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही पूरे गिरोह का होगा खुलासा
इसके अलावा उसका गिरोह मांग के अनुसार जिलों में असलहों की सप्लाई भी करता है। डीसीपी ईस्ट शिवाजी शुक्ला के अनुसार बड़े स्तर का अपराधी गिरफ्तार किया गया है। उसके गिरोह के अन्य सदस्यों के लिए काकादेव, रावतपुर समेत अन्य जगहों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही इस पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा।

बदमाश को छुड़वाने के लिए बनया जा रहा दबाव
सूत्रों के अनुसार पुत्तल की गिरफ्तारी होते ही कुछ सत्ता पक्ष के नेता भी उसे छुड़वाने के लिए सक्रिय हो गए। अधिकारियों के पास बड़े स्तर से फोन करवाकर दबाव बनवाने की सूचना है। हालांकि, पुलिस ने जल्द ही इस पूरे गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed