फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Big statement of Shivpal Yadav, said SP wants India alliance to remain, responsibility of Congress party

Etawah: शिवपाल यादव का बड़ा बयान, बोले- सपा चाहती है इंडिया गठबंधन बना रहे...जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी की

Sun, 05 Nov 2023 12:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 05 Nov 2023 12:09 PM IST
सार

Etawah News: शिवपाल सिंह ने कहा कि सपा चाहती है कि इंडिया गठबंधन बना रहे और गठबंधन के जरिए ही चुनाव लड़ा जाए, लेकिन गठबंधन बना रहे इसकी जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी की है। उसे गठबंधन के सभी सहयोगी छोटे दलों की भावनाओं का भी मान रखना चाहिए तभी भाजपा को सत्ता से हटाया जा सकता है।

विज्ञापन
Big statement of Shivpal Yadav, said SP wants India alliance to remain, responsibility of Congress party
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह ने कहा भाजपा को हटाने के लिए इंडिया गठबंधन को बनाए रखने की जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी की है। क्योंकि कांग्रेस सबसे बड़ी और राष्ट्रीय स्तर की पार्टी है। उसे अन्य दलों की भावनाओं का मान रखना चाहिए। इस दौरान सपा के पुराने कार्यकर्ताओं का हालचाल भी पूछा।

विज्ञापन

शुक्रवार को कस्बा बकेवर में एक प्रतिष्ठान का उद्घाटन करने पहुंचे शिवपाल यादव पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे। लोकसभा चुनाव को लेकर सपा रणनीति पर पूछे गए सवाल के जवाब में शिवपाल सिंह ने कहा कि सपा चाहती है कि इंडिया गठबंधन बना रहे और गठबंधन के जरिए ही चुनाव लड़ा जाए, लेकिन गठबंधन बना रहे इसकी जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी की है।
विज्ञापन

उसे गठबंधन के सभी सहयोगी छोटे दलों की भावनाओं का भी मान रखना चाहिए तभी भाजपा को सत्ता से हटाया जा सकता है। इस दौरान सपा सपा नेता पंडित वैकुंठ पहलवान, नित्यानंद विद्यानिकेतन के प्रबंधक सौरभ प्रकाश त्रिपाठी, पूर्व चेयरमैन हमीद पहलवान, राधेश्याम चौधरी से उनका हालचाल पूछा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed