{"_id":"62457c232b08bc73221221b5","slug":"big-statement-of-congress-leader-naseemuddin-siddiqui-about-joining-bsp","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: बसपा में घर वापसी को लेकर नसीमुद्दीन सिद्दीकी का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: बसपा में घर वापसी को लेकर नसीमुद्दीन सिद्दीकी का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा
Thu, 31 Mar 2022 03:48 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 31 Mar 2022 03:48 PM IST
सार
पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने मीडिया में बसपा सुप्रीमो मायावती से उनकी मुलाकात को लेकर चल रही खबरों का खंडन किया है। इस संबंध में नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बयान भी जारी किया है और कहा कि उनकी कोई भी मुलाकात बसपा अध्यक्ष मायावती से नहीं हुई है।
विज्ञापन
नसीमुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कभी बसपा प्रमुख मायावती के करीबी रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी क्या बसपा में घर वापसी करेंगे? मीडिया पर चल रही ऐसी खबरों को पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने सीरे से खारिज किया है।
विज्ञापन
नसीमुद्दीन सिद्दकी ने एक वीडियो संदेश में कहा कि सोशल मीडिया में झूठी खबर चल रही है कि मेरी मायावती से मुलाकात हुई और मैं बसपा में जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और कुछ अखबार में छपी ऐसी खबर झूठी है। बसपा सुप्रीमो मायावती से उनकी कोई मुलाकात नहीं हुई। मैं कांग्रेस में हूं और रहूंगा। मेरी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा, राहुल गांधी और सोनिया गांधी हैं, वही रहेंगी। मैं कांग्रेस छोड़कर नहीं जाऊंगा।
विज्ञापन
इस तरीके की जो भी खबरें चलाई जा रही हैं, वह उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश है। बताते चलें कि कभी बसपा के शीर्ष नेताओं में शामिल रहे सिद्दीकी बसपा सुप्रीमो मायावती के बेहद खास माने जाते थे। वह मायावती सरकार में ताकतवर मंत्री भी रहे। लेकिन 2018 में हाथी से उतरकर उन्होंने कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। फरवरी 2018 में समर्थकों के साथ वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन