फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Big statement of cabinet minister Satish Mahana

कैबिनेट मंत्री सतीश महाना का बड़ा बयान: बोले- सपा, बसपा और कांग्रेस को पहले भी हराया, फिर हराएंगे

Sat, 21 Aug 2021 06:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 21 Aug 2021 06:41 PM IST
सार

मंत्री ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस को पहले भी हराया है और फिर हराएंगे। उन्होंने कहा कि राम नाम से जिन पार्टियों के लोग कांपते थे। आज वे भगवान राम के दर्शन करने अयोध्या जा रहे हैं।

विज्ञापन
Big statement of cabinet minister Satish Mahana
कैबिनेट मंत्री सतीश महाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की 2017 से भी अधिक सीटें आएंगी। यह बात शनिवार को राजमाता गेस्ट हाउस में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने कही। उन्होंने सपा, कांग्रेस बसपा पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस को इनोवा पार्टी बताया। सपा को 2022 के चुनाव में मात्र 22 सीट मिलने का दावा किया।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस को पहले भी हराया है और फिर हराएंगे। उन्होंने कहा कि राम नाम से जिन पार्टियों के लोग कांपते थे। आज वे भगवान राम के दर्शन करने अयोध्या जा रहे हैं। जो इटावा में मिलकर लड़ने पर नारा देते थे।
विज्ञापन


हवा में उड़ गए जय श्रीराम, आज वही राम के दर्शन करने अयोध्या तक जा रहे हैं। पिछले सात सालों में देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कार्य और पिछले चार साल में प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी ने किए हैं, वे भारत के इतिहास में आज तक कभी नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बेजोड़ मिसाल है प्रदेश और देश की जनता इसे भलीभांति जान गई है। उन्होंने समाजवादी पार्टी और बसपा को पारिवारिक पार्टियां करार दिया। कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस इनोवा कार वाली पार्टी बन गयी थी। मात्र सात विधायक कांग्रेस के थे।

अब 2022 के चुनाव में कांग्रेस नैनो कार वाली पार्टी बन जाएगी। पिछली बार दो सांसद थे प्रदेश में इस बार एक भी नहीं होगा। कार्यक्रम के आरंभ में मंत्री सतीश महाना, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव महेश दुबे, विधायक सावित्री कठेरिया, एससी/एसटी आयोग सदस्य केके राज कोरी, विधानसभा प्रभारी श्रीकांत पाठक, पूर्व विधायक शिवप्रसाद यादव, रामकुमार त्रिपाठी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि दी।

इसके बाद बूथ सत्यापन के जिला संयोजक शिवाकांत चौधरी, कार्यक्रम के संयोजक दीपक नाथ चौधरी, सुशील राजपूत, पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक चौबे, हरनाथ सिंह कुशवाह, रविंद्र दुबे, बासु चौधरी, बंटू चौहानं, अरविंद ऋषीश्वर ने उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed