फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   big scam of Cooperative Bank came to light in Farrukhabad

सामने आया कोआपरेटिव बैंक का बड़ा घोटाला, पूर्व सांसद को पहुंचाया 60 लाख का फायदा

Tue, 16 Oct 2018 12:46 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 16 Oct 2018 12:46 PM IST
विज्ञापन
big scam of Cooperative Bank came to light in Farrukhabad
डेमो पिक

यूपी में फर्रुखाबाद जिले के दि फर्रुखाबाद डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड का एक बड़ा घोटाला सामने आया है। यहां सपा के पूर्व सांसद को बैंक से करीब 60 लाख का फायदा पहुंचाया गया है। गोपनीय जांच में इस घालमेल की बात सामने आयी है। 

विज्ञापन


बैंक में हुए इस घोटाले की रिपोर्ट महाप्रबंधक की ओर से शासन को भेजी जाएगी। कई बिंदुअों पर इस मामले में जांच चल रही है। इस संबंध में सोमवार को बैंक प्रबंधक मनमोहन कटियार ने एक रिपोर्ट महाप्रबंधक को दी। 

विज्ञापन

big scam of Cooperative Bank came to light in Farrukhabad
डेमो पिक
रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व सांसद की फर्म जय हिंद ट्रेडर्स के नाम बैंक में खाता है। इसमें वर्ष 1994 से 2011 तक कुल 417 ड्राफ्ट बैंक से बनवाए गए। इस दौरान ड्राफ्ट संख्या एक से 24 तक के ड्राफ्ट की कुल धनराशि 68,15,880 रुपये पर 10,132 रुपये कमीशन बैंक में जमा किया गया, जबकि ड्राफ्ट संख्या 25 से 429 तक की धनराशि 40,44,69,077.08 रुपये पर कमीशन नहीं लिया गया जबकि इसका कमीशन 60,67,036 रुपये बनते थे। इससे पहले के अभिलेख बैंक में उपलब्ध न होने की जानकारी दी गई है। बैंक प्रबंधक के अनुसार किसी भी खातेदार का कमीशन माफ नहीं किया जा सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed