फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah Road Accident News in Hindi: big road accident in etawah pickup collided with truck

इटावा हादसा: हाईवे पर गलत लेन में आए ट्रक ने पिकअप में मारी टक्कर, छह की मौत, हटाए गए थाना प्रभारी

Wed, 20 May 2020 10:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, इटावा
अमर उजाला नेटवर्क, इटावा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 20 May 2020 10:36 AM IST
विज्ञापन
Etawah Road Accident News in Hindi: big road accident in etawah pickup collided with truck
इटावा में सड़क हादसा - फोटो : एएनआई
कानपुर-इटावा हाईवे पर गलत लेन में आए ट्रक की टक्कर से पिकअप सवार पांच सब्जी-फल व्यापारी की मौत हो गई। पिकअप चालक और बकेवर में सपा नगर अध्यक्ष ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक सब्जी व्यापारी घायल है। बकेवर क्षेत्र से फल व सब्जी के छह व्यापारी इटावा मंडी से खरीदारी के लिए पिकअप में सवार होकर मंगलवार रात इटावा जा रहे थे। एक व्यापारी ने इटावा मंडी में बेचने के लिए कटहल भी गाड़ी में भर रखा था।
विज्ञापन


पिकअप सपा के बकेवर नगर अध्यक्ष राजेश यादव चला रहे थे। रात करीब 9:15 बजे हाईवे पर अर्जुननगर के सामने से गुजरते समय पिकअप को सामने से आए ट्रक ने तेज टक्कर मार दी। बताते हैं कि आगरा की ओर से आ रही ट्रक अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर पार करता हुआ गलत लेन में पहुंच गया। उसकी तेज टक्कर से उछलकर पिकअप हाईवे से 20 फीट नीचे पानी से भरे खाली प्लाट में जा गिरी। पिकअप चला रहे राजेश यादव और साथ बैठे सब्जी व्यापारी योगेश शर्मा उर्फ मोनू हाईवे पर ही गिरे।
विज्ञापन


पुलिस करीब एक घंटे बाद पहुंची। तब तक राजेश यादव की सांसें थम चुकी थीं। पुलिस राजेश का शव और घायल योगेश को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां से योगेश को सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय भेज दिया गया। कुछ चेतना आने पर योगेश ने बाकी साथियों को पूछा तो पुलिस ने हाईवे किनारे पानी में समाई पिकअप और अन्य व्यापारियों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह करीब पांच बजे व्यापारी महेश कुशवाहा, उनके भाई बृजेश कुशवाहा, जगदीश कुशवाहा, उनके भाई जागेश्वर कुशवाहा और राजू पोरवाल के शव पानी से निकाले जा सके। पुलिस ने हादसे का कारण बने आगरा जिले के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के नयापुरा गांव निवासी ट्रक चालक श्रीराम निषाद पुत्र राजन और उसी गांव के ट्रक मालिक सोबरन सिंह पुत्र नाहर सिंह को हिरासत में ले लिया है। क्षतिग्रस्त ट्रक को क्रेन से हटवा कर हाईवे पर यातायात बहाल कराया गया। एएसपी सिटी ने बताया कि ट्रक का स्टेयरिंग फेल होने या चालक को झपकी आने से हादसा होने की आशंका है। मामले की जांच कराई जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

सीएम ने की मदद की घोषणा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर संवेदना जताई है। साथ ही मृतकों के आश्रित को दो दो लाख और घायल को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की है।

हटाए गए फ्रेंड्स कॉलोनी थाना प्रभारी
हाईवे पर हुए हादसे के शिकार लोगों को समय पर जिला अस्पताल न पहुंचाने के आरोप लगने के बाद बुधवार को फ्रेंड्स कॉलोनी थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार लखेरा को हटा दिया गया। हालांकि उनके साथ तीन अन्य निरीक्षकों को भी एसएसपी आकाश तोमर ने इधर से उधर किया है। एसएसपी ने बताया कि रिट सेल प्रभारी श्रवण कुमार को तत्काल प्रभाव से फ्रेंड्स कॉलोनी थाना प्रभारी निरीक्षक और अतुल कुमार लखेरा को रिट सेल प्रभारी के पद भेजा गया है।

इसके अलावा बलरई थाना निरीक्षक देवेश शुक्ला व भरेह थानाध्यक्ष सतीश चंद्र की आपस में अदला बदली की गई है। इनमें अतुल कुमार लखेरा के क्षेत्र में परिवर्तन के पीछे मंगलवार रात पक्काबाग अर्जुननगर मोहल्ला के सामने हाईवे पर हुए हादसे को वजह माना जा रहा है। जिसमें पुलिस पर हादसे के शिकार पांच लोगों को तत्परता से जिला अस्पताल न पहुंचाने का आरोप लगा है। श्रवण कुमार ने फ्रेंड्स कॉलोनी थाना प्रभारी निरीक्षक का चार्ज लेकर काम करना शुरू कर दिया। वह बुधवार को कमोवेश पूरे दिन बकेवर में रहे। 

मृतकों के नाम
पिकअप चालक सपा के बकेवर नगर अध्यक्ष राजेश यादव (42) पुत्र ज्ञान सिंह,  बकेवर निवासी सब्जी व्यापारी सगे भाई महेश कुशवाहा (40) , बृजेश कुशवाहा पुत्र सहदेव, लोहियानगर गांव निवासी सगे भाई जगदीश (31) व जागेश्वर (28) पुत्र लल्लनसिंह, लोहियानगर के फल विक्रेता राजू पोरवाल (30) पुत्र कृष्णमुरारी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख प्रकट किया। साथ ही मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार देने की घोषणा की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed