{"_id":"605e9967b3e8ec23b0396a45","slug":"big-road-accident-in-chitrakoot-truck-crushed-five-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: तेज रफ्तार ट्रक ने पांच लोगों को कुचला, दर्दनाक हादसे में तीन की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: तेज रफ्तार ट्रक ने पांच लोगों को कुचला, दर्दनाक हादसे में तीन की मौत, दो घायल
Sat, 27 Mar 2021 08:03 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, चित्रकूट
अमर उजाला नेटवर्क, चित्रकूट
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 27 Mar 2021 08:03 AM IST
विज्ञापन
हादसे में घायल लोग
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना राजपुर थाना इलाके के पांडे पुरवा के पास की है। शुक्रवार देर रात यहां ट्रक का पंक्चर बना रहे लोगों को दूसरे ट्रक ने कुचल दिया।
हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। दो लोगों का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, दोनों ट्रकों में बालू भरी है। थानाध्यक्ष राजापुर जयशंकर सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी में रखवाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार सुबह चक्का जाम कर दिया है। ग्रामीणों ने ओवरलोडिंग पर रोक लगाने और आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामला पढ़ता देख संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ग्रामीणों को शांत कराने में जुटी है।