फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   big disclosure of kanpur Kidney scandal

किडनी कांड: आरोपियों के चंगुल से बची महिला ने कहा, हां यही करवा रहे थे मेरी किडनी का सौदा

Mon, 25 Feb 2019 01:10 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 25 Feb 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
big disclosure of kanpur Kidney scandal
डेमो पिक
कानपुर में किडनी कांड में पुलिस ने दो और आरोपी मोहित निगम और जुनैद को शनिवार रात को दबोच लिया। दो दिन पहले श्याम को भी पुलिस ने उठा लिया है। आरोपियों के चंगुल से बचकर आई महिला ने थाने में हुई शिनाख्त परेड में श्याम और मोहित की ओर इशारा करते हुए कहा हां, यही वे लोग हैं जो उसकी भी किडनी निकलवाना चाह रहे थे।
विज्ञापन


मूल रूप से बांदा निवासी और वर्तमान में साकेत नगर में रहने वाली इस महिला के रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद ही पुलिस ने सर्विलांस की मदद से बर्रा से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर किडनी कांड का खुलासा किया था। श्याम महिला के पति का मिलने वाला था। उसी ने महिला को मोहित और जुनैद से मिलवाया था। इसके बाद पैसों और नौकरी का लालच देकर महिला को दिल्ली ले गए थे। एक अस्पताल में टेस्टिंग वगैरह होने के बाद महिला ने किडनी देने से मना कर दिया और वहां से आकर बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी साउथ रवीना त्यागी की मौजूदगी में हुई शिनाख्त परेड में वादिनी ने बताया कि दिल्ली के जिस होटल में उन्हें ठहराया गया था, उसके बगल वाले कमरे में दोनों रुके थे। इन्हीं दोनों ने ही सर गंगाराम अस्पताल ले जाकर जांच करवाई थी। 
विज्ञापन

big disclosure of kanpur Kidney scandal
डेमो पिक
बहुत बड़ा था अस्पताल
पुलिस ने जब वादिनी से पूछा कि आरोपी उसे किस अस्पताल में ले गए थे तो महिला ने बताया कि वह पढ़ी-लिखी नहीं है, इसलिए नाम नहीं पढ़ सकी थी। पर, वह अस्पताल बहुत बड़ा था। दस्तावेजों से पता चला था कि वादिनी को सर गंगाराम अस्पताल ले जाया गया था।

कोई दिक्कत हो तो तुरंत कॉल करो
शिनाख्त परेड के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। श्याम बर्रा थाने में है जबकि जुनैद को पुलिस की टीम दिल्ली ले गई है। मोहित को लेकर पुलिस की एक टीम संजय पाल की तलाश में दबिश दे रही है। वादिनी ने एसपी से कहा कि उसे डर है कि कहीं आरोपी उसको नुकसान न पहुंचा दें। इस पर एसपी ने कहा कि कोई दिक्कत होने पर सीधे उनसे मिल सकती हैं या फोन कर सकती हैं।

जारी रहेगी शिनाख्त परेड
मामले में पुलिस छह आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। तीन आरोपी और उठा लिए गए हैं। अभी मुख्य रूप से दस और आरोपी फरार हैं। जैसे-जैसे गिरफ्तारी होती रहेगी, वादिनी से शिनाख्त परेड कराई जाती रहेगी। 
 

आरोपियों की तलाश में टीमें लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली, आजमगढ़ सहित कई शहरों में दबिश दे रही हैं। - रवीना त्यागी, एसपी साउथ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed