फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   big action on school in kanpur

‘योगी राज’ में कमीशनखोर स्कूलों पर बड़ा एक्शन, 10 स्कूलों पर गिरी ‘जांच की आफत’

Sat, 22 Apr 2017 03:45 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 22 Apr 2017 03:45 PM IST
विज्ञापन
big action on school in kanpur
डेमो पिक

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ हुई शिकायतों पर कानपुर शहर के 10 बड़े स्कूलों के खिलाफ जांच बैठाई गई है। डीआईओएस विनय मोहन वन ने पहले चरण में दो टीमें बनाकर जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन

जांच तीन दिन (शुक्रवार, शनिवार, सोमवार) में पूरी करनी है। एसोसिएट डीआईओएस संगीता सिंह और जीआईसी के प्रिंसिपल पांच-पांच स्कूलों की जांच करेंगे। इनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई होगी। जांच टीम स्कूल में फीस, कॉपी-किताब और ड्रेस बेचने की शिकायतों की जांच करेगी। बच्चों के बयान भी लिए जाएंगे। फीस के मुकाबले सुविधाओं का भी आकलन होगा। इसके बाद डीआईओएस को जांच रिपोर्ट सौँपी जाएगी। दोनों अफसरों को पांच-पांच स्कूलों की जांच तीन दिन में पूरी करनी है। इसके बाद भी दोनों जांचकर्ता पहले दिन शुक्रवार को कहीं भी जांच करने नहीं पहुंचे। 

विज्ञापन


इन स्कूलों के खिलाफ बैठी जांच...
1-सुभाष पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल किदवई नगर (सीबीएसई)
शिकायत : फीस बढ़ोतरी के साथ ही स्कूल से मनमाने दामों पर ड्रेस, कॉपी-किताबों की बिक्री।
2 - हडसन मेमोरियल गर्ल्स हाई स्कूल, सिविल लाइंस (आईसीएसई)
शिकायत : इस बार प्रति विद्यार्थी तिमाही चार हजार रुपये की फीस बढ़ोतरी।
3- स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल काकादेव (आईसीएसई)
शिकायत : इस वर्ष 20 से 25 फीसदी फीस बढ़ोतरी।
4- श्री सनातन धर्म एजूकेशन सेंटर कौशलपुरी (सीबीएसई)
शिकायत : फीस में भारी वृद्धि, स्कूल कैंपस से दोगुने दामों में कॉपी-किताबों का बेचना और क्लासरूम में क्षमता से अधिक स्टूडेंट।
5- सर पद्मपत सिंहानिया एजूकेशन सेंटर, कमला नगर (सीबीएसई)
शिकायत : स्कूल कैंपस से ही कॉपी-किताब खरीदना अनिवार्य होने के साथ ही फीस बढ़ोतरी।
6- कैंब्रिज हाईस्कूल सिविल लाइंस (सीबीएसई)
शिकायत : फीस वृद्धि और बुक सेट सहित यूनिफार्म विद्यालय से ही खरीदने के लिए मजबूर करना।
7- मर्सी मेमोरियल, किदवई नगर (आईसीएसई)
शिकायत : कॉपी-किताब स्कूल से खरीदना अनिवार्य, विभिन्न मदों में अतिरिक्त फीस, फीस में लगातार भारी बढ़ोतरी। 
8-श्रीराम पब्लिक स्कूल किदवई नगर (सीबीएसई)
शिकायत : स्कूल कैंपस से दोगुने दामों में कॉपी-किताबों की बिक्री।
9- डॉ. सोनेलाल पटेल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हमीरपुर रोड (सीबीएसई)
शिकायत : स्कूल में मूलभूत सुविधाएं नहीं होने पर।
10- मदर टेरेसा हायर सेकेंडरी स्कूल किदवई नगर (आईसीएसई)
शिकायत : प्रत्येक वर्ष नियमित फीस बढ़ोतरी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed