फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Big act of Uttar Pradesh Police, sent a minor to jail in Kannauj as an adult

पुलिस का कारनामा: नाबालिग को बालिग बनाकर भेज दिया जेल, छात्र ने लगा ली फांसी, परिवार ने खाकी पर लगाया ये आरोप

Tue, 03 May 2022 03:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 03 May 2022 03:37 PM IST
सार

प्रदेश की पुलिस कुछ भी कर सकती है। यह नाबलिग को बालिग और बालिग को नाबालिग भी बना सकती है। थाना इंदरगढ़ में एक ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है। नाबालिग छात्र को पुलिस ने बालिग बनाकर जेल भेज दिया। रविवार देर शाम छात्र ने जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Big act of Uttar Pradesh Police, sent a minor to jail in Kannauj as an adult
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में पुलिस का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक नाबालिग छात्र को बालिग दिखाकर जेल भेज दिया। रविवार की देर शाम जेल में छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार को पुलिस द्वारा छात्र को बालिग बनाए जाने की बात सामने आने के बाद परिजन अब कोर्ट में न्याय के लिए गुहार लगाएंगे।

विज्ञापन

पुलिस की मनमानी का यह मामला इंदरगढ़ थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने कस्बे के किशोर को एक किशोरी से दुष्कर्म के मामले में बीती 24 मार्च को जेल भेज दिया था। किशोर ने रात रविवार को जिला जेल में सप्लाई पाइप लाइन में कपड़े से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार को जब पोस्टमार्टम के पहले पता चला कि किशोर को 21 साल का बताकर पुलिस ने जेल में रखा तो परिजनों के साथ आए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। 

विज्ञापन

मृतक के पिता ने बताया कि बेटे ने इसी साल इंटरमीडिएट की परीक्षा दी है। हाईस्कूल के सर्टिफिकेट में उसकी आयु 05.04 2005 अंकित है। उन्होंने पुलिस पर नाबालिग को बालिग बनाकर उसे जेल में रखने का आरोप लगाते हुए कोर्ट में वाद दायर करने की बात कही है। इस संदर्भ में एसपी प्रशांत वर्मा का कहना है कि पुलिस की जांच पड़ताल में आरोपी बालिग था। उस समय आरोपी के परिजनों ने भी कोई संदेह भी नहीं बताया था। नियमों के अनुसार ही उसे को जेल भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed