फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bidhnoo massacre, Deceased could not be identified, failure found in Banda connection

बिधनू हत्याकांड: मृतक की नहीं हो सकी शिनाख्त, बांदा कनेक्शन में मिली नाकामी, डीसीपी ने गठित कीं तीन टीमें

Fri, 18 Nov 2022 09:41 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 18 Nov 2022 09:41 AM IST
सार

बिधनू के एक गांव में बुधवार को शव पड़ा मिला था, जिसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। मामले में शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। वहीं, जेब में बांदा के पते का दवाईयों का पर्चा मिला था। वहां जाने पर दुकान भी पते पर नहीं मिली।

bidhnoo massacre, Deceased could not be identified, failure found in Banda connection
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बिधनू के कुमाऊपुर में हुई युवक की हत्या में उसकी शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने कई जिलों की पुलिस से संपर्क कर जानकारी साझा की तब भी पहचान करने में सफलता नहीं मिली। वहीं बांदा कनेक्शन में भी नाकामी मिली है। दवाई की जिस दुकान के नाम का पर्चा मृतक के पास से मिला था, वह दुकान दिए गए पते पर नहीं मिली है।


डीसीपी साउथ ने मामले में तीन टीमें गठित की हैं। कुमाऊपुर में बुधवार सुबह एक अज्ञात शव मिला था। फोरेंसिक जांच में स्पष्ट हुआ था कि युवक की गला रेतकर हत्या की गई। चेहरे व सिर के पास भी धारदार भारी हथियार के वार किए गए। शव मोर्चरी भिजवाया गया था। युवक की उम्र तकरीबन 35 वर्ष है। मृतक की अभी भी पहचान नहीं हो सकी है।

एसीपी घाटमपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से भी मृतक की पहचान की कोशिश की जा रही है। मृतक की जेब से मुन्नीलाल संस बांदा दवा की दुकान का पर्चा मिला। इस पर दिलीप नाम लिखा हुआ था। जब इसकी तस्दीक कराने का प्रयास किया गया, तो इस नाम की दुकान बांदा में नहीं मिली। इसलिए मामले में दिक्कत आ रही है।

मोबाइल भी नहीं मिला, संदिग्ध नंबर चिन्हित
एसीपी ने बताया कि मृतक के पास से मोबाइल बरामद नहीं हुआ है। आशंका है कि वारदात को अंजाम देने वाले उसका मोबाइल भी लूट ले गए। शव की शिनाख्त न हो पाने से वारदात की तफ्तीश करना मुश्किल हो रहा है। फिलहाल पुलिस टावर का डाटा डंप करवाकर संदिग्ध नंबर चिन्हित कर रही है। इसमें भी दिक्कत आ रही है, क्योंकि घटना का समय पता नहीं चल पा रहा है।

विज्ञापन

बिधनू में लगातार हो रहीं वारदातें, खुलासा करने में नाकम रही पुलिस
बिधनू थाना क्षेत्र में लगातार बड़ी वारदातें हो रही हैं। पुलिस खुलासा करने में नाकम रही है। तीस अक्तूबर को घर में घुसकर एक गर्भवती की हत्या कर दी गई थी। अब तक हत्याकांड का खुलासा नहीं हो सका। दस नंबर को न्यू आजाद नगर पुलिस चौकी पर धावा बोलकर चोर पिस्टल-कारतूस पार कर ले गए, इसमें भी पुलिस के हाथ खाली हैं।

13 नवंबर को खडे़सर गांव में बुजुर्ग कुबेर सिंह की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। शव डीप फ्रीजर में रखा मिला। इस घटना का भी खुलासा पुलिस नहीं कर सकी। वहीं अब अज्ञात युवक की हत्या में भी एक भी पुख्ता सुराग पुलिस अब तक नहीं जुटा सकी है। डीसीपी साउथ प्रमोद कुमार ने कहा कि सभी अनसुलझी वारदातों के केस की समीक्षा की जा रही है। प्रयास है कि जल्द से जल्द इन सभी घटनाओं का खुलासा हो।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed