फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bidhanu Block Education Officer Suspended

Kanpur News: बिधनू के खंड शिक्षा अधिकारी निलंबित

Wed, 18 Mar 2026 02:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Bidhanu Block Education Officer Suspended
कानपुर। बेसिक शिक्षा विभाग ने बिधनू के खंड शिक्षा अधिकारी भरत कुमार वर्मा को निलंबित कर दिया है। शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी आदेश में उन्हें शिक्षकों के साथ प्रताड़नात्मक व्यवहार करने, विभागीय बैठकों में अनुपस्थित रहने और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना का दोषी माना गया है।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह की ओर से निदेशालय को भेजी रिपोर्ट के अनुसार बीईओ मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों के अवकाश जैसे बाल्य देखभाल और चिकित्सा अवकाश बिना ठोस कारण आपत्ति लगाकर निरस्त कर देते थे, जिससे शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त था। वे जिलाधिकारी स्तर की बैठकों में अधिकतर अनुपस्थित रहते थे और विभाग को इसकी सूचना भी नहीं देते थे।
विज्ञापन



बीईओ वरिष्ठ अधिकारियों के फोन नहीं उठाते थे और स्पष्टीकरण मांगने पर संतोषजनक जवाब नहीं देते थे। बीएसए की बैठकों में भी वे आवश्यक सूचनाओं के साथ उपस्थित नहीं होते थे तथा पत्रों का समय से जवाब नहीं देते थे। शिक्षामित्रों व अनुदेशकों के मानदेय और सेवानिवृत्त शिक्षक जियाउल्लाह के देयकों के भुगतान में भी लापरवाही सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई नोटिसों के बावजूद स्पष्टीकरण न देने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की जांच मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक शिवेंद्र प्रताप सिंह को सौंपी गई है। निलंबन अवधि में भरत कुमार वर्मा को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) से संबद्ध किया गया है। उनके विरुद्ध आरोप पत्र अलग से जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed