{"_id":"670c1462a6245022bf0e7014","slug":"bid-farewell-to-mother-with-cheers-etawa-news-c-216-1-etw1002-116897-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जयकारों के साथ किया मां को विदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जयकारों के साथ किया मां को विदा
विज्ञापन
बकेवर। कस्बे में जगह-जगह चल रही दुर्गा पूजा दशहरा पर मूर्ति विसर्जन के साथ पूरी हुई। देवी प्रतिमा का विसर्जन लखना नहर झाल पुल पर किया गया। कस्बा के औरैया रोड़, भरथना रोड व कुड़रिया गांव में देवी पूजा के लिए पंडाल लगाकर देवी प्रतिमा की स्थापना की गई थी। नौ दिनों तक लगातार मां की आराधना करने के बाद शनिवार को मूर्ति विसर्जन यात्रा निकाली गई। विसर्जन यात्रा कस्बे में भ्रमण के बाद लखना नहर झाल पर पहुंचीं और यहां पर मातारीनी की मूर्ति का विसर्जन किया। विसर्जन यात्रा आलोक मिश्रा, मुनीश मिश्रा, पुरुषोत्तम मिश्रा, आलोक चतुर्वेदी, रामू मिश्रा, सत्यव्रत मिश्रा, आलोक त्रिपाठी, अक्षित पाठक, सुभाष पोरवाल की अगुवाई में निकाली गई। भरथना रोड से निकली विसर्जन यात्रा नहर पर हुआ विसर्जन। कस्बा लखना की झांकी की भी विसर्जन यात्रा लखना कस्बा में भ्रमण करती नहर में पहुंचकर विसर्जित की।
-- -- -- --
जय घोष के साथ शुरू हुआ मूर्ति विसर्जन, नम आंखों से दी मां को विदाई
चकरनगर/उदी। बीहड़ क्षेत्र के पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन पूरी आस्था व उत्साह पूर्वक किया गया। इससे पहले वेद मंत्रोच्चारण के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की गई। बाद में मां की विदाई की तैयारी शुरू हुई।
कस्बा स्थित बिजली घर, गढ़ा कास्दा, भरेह, प्रेमकापुरा, सिंड़ौस, बिठौली, सिरसा, चंद्रहंसकापुरा सहित अन्य गांव के युवाओं ने मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया। प्रतिमा का विसर्जन डिभोली यमुना घाट पर किया। गढ़ा कास्दा गांव में विराजमान मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन भी किया गया। सिरसा से मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन यूपी एमपी बॉर्डर स्थित पांडरी क्वारी नदी पर किया गया।
विज्ञापन
सत्येंद्र यादव, कुलदीप सिंह, निलेश कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, अंकित, ओमी, अभिषेक, कल्लू, भोला यादव, बल्लू भैया रहे। इकदिल क्षेत्र के गांव कांकरपुर नहर पुल घाट व पिलखर नहर के साथ चितभवन पुल पर मां दुर्गा की मूर्तियों के साथ श्रद्धालुओं की धूम मची रही। सदर एसडीएम विक्रम सिंह राघव और सीओ सिटी अमित कुमार ने घाटों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं को परखा।