फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BIC recommended a CBI probe into the sale of land

बीआईसी जमीन बिक्री की सीबीआई जांच की सिफारिश

Thu, 21 Jan 2016 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Thu, 21 Jan 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
BIC recommended a CBI probe into the sale of land

बीआईसी की जमीनों को औने-पौने दामों में बेचने के मामले की सीबीआई जांच कराने की सिफारिश मुख्य सचिव आलोक रंजन ने केंद्र सरकार से की है।

विज्ञापन


इस पर केंद्र सरकार ने कानपुर मंडल के कमिश्नर मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन को जांच कर जल्द रिपोर्ट देने को कहा है। कमिश्नर ने जांच रिपोर्ट के लिए एडीएम फाइनेंस की अगुवाई में एक उप समिति गठित की है।  
विज्ञापन


डीएम कौशल राज शर्मा ने बताया कि बीआईसी की संपत्तियों को औने पौने दामों में बेचने का मामला सामने आया है। इसमें बीआईसी के अधिकारियों की मिलीभगत के भी आरोप हैं। इधर, जिन लोगों को जमीन बेची गई उन्हें भी कब्जा नहीं मिल पा रहा है, क्योंकि जमीनें फ्री होल्ड नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला शासन तक पहुंचने के बाद इसकी सीबीआई जांच की सिफारिश की गई। इस पर केंद्र सरकार ने मामले की स्थिति जानने के लिए कमिश्नर से रिपोर्ट मांगी है।

कमिश्नर ने जमीनों की यथास्थिति, तत्कालीन सर्किल रेट और अन्य तरह की पड़ताल के लिए एडीएम फाइनेंस को जिम्मेदारी सौंपी है। डीएम ने इस बात से राजस्व परिषद के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता को भी अवगत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed