फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bhupendra Chaudhary said  During SP government the state was handed over to the rioters, SP is limited to fami

UP: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चाैधरी बोले- सपा सरकार में दंगाइयों के हवाले था सूबा, सपाई परिवारवाद तक सीमित

Sat, 21 Oct 2023 03:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 21 Oct 2023 03:55 PM IST
सार

Harodi News: भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि जब अखिलेश यादव शासन में थे, तो पूरे प्रदेश में अराजकता थी और सरकार दंगाइयों के साथ खड़ी थी। मुलामय सिंह यादव के शासन काल में महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की गई और कारसेवकों पर गोलियां चलवाई गईं।

विज्ञापन
Bhupendra Chaudhary said  During SP government the state was handed over to the rioters, SP is limited to fami
प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सूबे में मच्छर न संभाल पाने और विश्वगुरू बनने की बात पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पलटवार किया है। भूपेंद्र चौधरी ने कहा है कि भाजपा ने चुनाव से पहले संकल्प पत्र में जो कहा था वह सब करके दिखाया। अखिलेश यादव अपना और मुलायम सिंह यादव का कार्यकाल याद कर लें, फिर टिप्पणी करें।

विज्ञापन

उन सरकारों में सूबा दंगाइयों के हवाले था। उन्होंने कहा कि संविधान के प्रति हम संकल्पित हैं, लेकिन सपाई परिवारवाद और जातिवाद तक ही सीमित हैं। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी के पति उपेंद्र तिवारी की पुण्य तिथि में शामिल होने के लिए हरदोई पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से कहा कि हमारी सरकारों ने बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, सुरक्षा सहित सभी विषयों पर काम किया है।

विज्ञापन

देश और प्रदेश को बेहतर बनाने के लिए मोदी और योगी
जब अखिलेश यादव शासन में थे, तो पूरे प्रदेश में अराजकता थी और सरकार दंगाइयों के साथ खड़ी थी। मुलामय सिंह यादव के शासन काल में महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की गई और कारसेवकों पर गोलियां चलवाई गईं। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश को बेहतर बनाने के लिए मोदी और योगी के नेतृत्व में काम किया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि जनता को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

विज्ञापन

भाजपा ने बाबा साहब की विचारधारा को आगे बढ़ाया
प्रधानमंत्री से लेकर बूथ अध्यक्ष तक सेवा कार्या, रचनात्मक कार्यों के जरिए सरकार का रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच ले जा रहे हैं। अखिलेश के बाबा साहब का संविधान खतरे में होने संबंधी बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहब के प्रतीक चिन्हों को मिटाने का काम हमेशा सपा ने किया है। भाजपा ने बाबा साहब की विचारधारा को आगे बढ़ाया है।

विज्ञापन

लोकतंत्र में भाषा की मर्यादा जरूरी
कांग्रेस नेताओं और अखिलेश यादव के बीच चल रही जुबानी जंग पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में भाषा की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए। अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं। विपक्ष के नेता भी हैं, लेकिन इन लोगों का इतिहास और सभ्यता कुछ अलग है। जनता का ध्यान भटकाने के लिए ठगबंधन किया गया है। यह लोग कुछ भी कर लें प्रदेश और देश की जनता सब जानती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed