{"_id":"5f647c582a0879369c36827c","slug":"bhumi-won-two-gold-medals-in-the-asian-yoga-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइव स्टार वेलफेयर एंड स्पोर्ट्स क्लब में भूमि ने जीते दो स्वर्ण पदक, ऑनलाइन हुई थी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइव स्टार वेलफेयर एंड स्पोर्ट्स क्लब में भूमि ने जीते दो स्वर्ण पदक, ऑनलाइन हुई थी प्रतियोगिता
Fri, 18 Sep 2020 11:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 18 Sep 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
फाइव स्टार वेलफेयर एंड स्पोर्ट्स क्लब की विजेता
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाइव स्टार वेलफेयर एंड स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में नौ सितंबर को संपन्न हुई ऑनलाइन एशियन योग चैंपियनशिप में भूमि तिवारी ने दो स्वर्ण पदक जीते हैं। भूमि केंद्रीय विद्यालय चकेरी-2 में कक्षा 11 की छात्रा हैं। शुक्लागंज निवासी कृष्ण कुमार तिवारी एक प्राइवेट कंपनी में सेल्समैन हैं।
उनकी बेटी भूमि ने फाइव स्टार वेलफेयर एंड स्पोर्ट्स क्लब में अंडर-17 की प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लिया था। फ्री स्टाइल व एकल स्पर्धा में एक-एक स्वर्ण पदक जीते। भूमि ने बताया कि इसमें पांच मिनट का एक वीडियो बनाकर भेजना होता है जिसमें पांच आसन होते हैं। भूमि एथलीट भी हैं। उन्होंने 200 और 400 मीटर दौड़ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कई पदक जीते हैं। वह ताइक्वांडो में ब्लू बेल्ट भी हैं।
पिता ने दिया हमेशा साथ
भूमि ने बताया कि पिताती अभ्यास में पूरा साथ देते हैं। कोई भी आसन करने में अगर दिक्कत आती है तो वह बराबर मेरा सहयोग करते हैं। हमेशा हौसला बढ़ाते हैं। बताया कि कोराना काल में उन्होंने घर पर ही यूट्यूब के माध्यम से योग अभ्यास जारी रखा।
विज्ञापन
ये हैं उपलब्धियां
2018 में उन्नाव में संपन्न हुई जिला योग कुंभ में दो स्वर्ण पदक जीते। 2019 कन्नौज में हुई जोनल स्तर योग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। 2020 कानपुर जिला योगा एसोसिएशन की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।