फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bhagat Singh XI wins trophy by defeating Rajguru team by 35 runs

Kanpur News: भगत सिंह इलेवन ने राजगुरु टीम को 35 रन से हराकर जीती ट्रॉफी

Thu, 18 Jun 2026 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Bhagat Singh XI wins trophy by defeating Rajguru team by 35 runs
कानपुर। राज के ऑलराउंड प्रदर्शन से भगत सिंह इलेवन ने राजगुरु इलेवन को 35 रन हराकर रानी लक्ष्मीबाई क्रिकेट ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। राज ने 55 रन बनाने के साथ दो विकेट लिए। मैच के अंत में उन्हें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन


कानपुर वाले क्रांतिकारी संगठन की ओर से रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर मंगलवार को गंगा बैराज स्थित बीसीए ग्राउंड में फाइनल मैच हुआ। भगत सिंह इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 200 रन बनाए।
विज्ञापन


राज ने 55, मयंक शर्मा ने 36 और मोनू सिंह ने 24 रन की पारी खेली। सौरभ त्रिवेदी ने चार विकेट लिए। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजगुरु इलेवन के शीर्ष चार बल्लेबाज 50 रन के भीतर पवेलियन लौट गए। आशीष जोशी ने 55 रन बनाकर जीत दिलाने का प्रयास किया, लेकिन दूसरे छोर से बल्लेबाज आउट होते चले गए। पूरी टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 165 रन ही बना सकी। संतोष यादव ने तीन विकेट और राज ने दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज को मैन ऑफ द मैच, मयंक शर्मा को एंटरटेनर ऑफ द मैच, आशीष जोशी को बैट्समैन ऑफ द मैच, सौरभ त्रिवेदी को फाइटर ऑफ द मैच और संतोष यादव को बॉलर ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि अभिमन्यु सिंह भदौरिया व राहुल तिवारी ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। आशीष मिश्रा, सुरेश त्रिवेदी, पवन मिश्रा, अनुज यादव, अजय, गोपाल, शैलेंद्र दुबे, गोपेंद्र सिंह भदौरिया समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed