{"_id":"69c8449d6dee14689a05e600","slug":"bhagat-singh-house-crowned-overall-champion-in-athletics-competition-kanpur-news-c-362-1-ka11003-144309-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भगत सिंह हाउस बना ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भगत सिंह हाउस बना ओवरऑल चैंपियन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से शनिवार को एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें चार हाउसों के करीब 127 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। 100, 200, 400 मीटर दौड़, 4 गुणे 400 मीटर मिक्स्ड रिले, शॉटपुट और लंबी कूद जैसी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। भगत सिंह हाउस ने पांच स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य सहित कुल 10 पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
महाराणा प्रताप हाउस ने भी 10 पदक अर्जित कर मजबूत चुनौती पेश की। आजाद हाउस सात पदकों के साथ तीसरे और शिवाजी हाउस छह पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में प्रज्ञा कुशवाहा, सूरज यादव, अजीत, कीर्ति कमल, अंश व विशेष कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले विश्वविद्यालय के एकलव्य स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार यादव ने किया। समापन के मौके पर क्रीड़ा सचिव डॉ. निमिषा सिंह कुशवाहा, विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार यादव और इंट्राम्यूरल सचिव अभिषेक मिश्रा ने विजेताओं को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान डॉ. प्रभाकर पांडे, सौरभ तिवारी, धर्मेंद्र कुमार चौहान, एथलेटिक्स कोच राहुल दीक्षित समेत अन्य शिक्षक व प्रशिक्षक मौजूद रहे।