{"_id":"6acd4bbf98966629a10a7da3","slug":"bhagat-brigade-champions-thanks-to-santosh-yadavs-unbeaten-86-kanpur-news-c-362-1-ka11003-158514-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: संतोष यादव के नाबाद 86 रन से भगत ब्रिगेड चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: संतोष यादव के नाबाद 86 रन से भगत ब्रिगेड चैंपियन
विज्ञापन
कानपुर। क्रांतिकारी प्रीमियर लीग-4 के खिताबी मुकाबले में भगत ब्रिगेड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लक्ष्मीबाई वारियर्स को सात विकेट से शिकस्त दी। रविवार रात गंगा बैराज स्थित बीसीए मैदान पर खेले गए फाइनल में संतोष यादव की नाबाद 86 रन की पारी ने भगत ब्रिगेड को चैंपियन बना दिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्मीबाई वारियर्स ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 146 रन बनाए। करन ने 84 रन की पारी खेली जबकि रवि नागपाल ने 10 रन का योगदान दिया। भगत ब्रिगेड की ओर से राज अवस्थी ने तीन विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भगत ब्रिगेड ने संतोष यादव की आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर 18.2 ओवर में तीन विकेट पर 150 रन बनाकर खिताब अपने नाम कर लिया। संतोष ने नाबाद 86 रन बनाए।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि यूपी टी-20 के चेयरमैन संजय कपूर ने विजेता भगत ब्रिगेड को ट्रॉफी प्रदान की। संतोष यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। सिद्धांत को इंटरटेनर ऑफ द मैच, करन को बेस्ट बैट्समैन ऑफ द मैच और राज अवस्थी को बेस्ट बॉलर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। रोहित को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया। सीरीज में करन बेस्ट बैट्समैन, पुनीत शुक्ला बेस्ट बॉलर, राज अवस्थी बेस्ट फील्डर और गोपेंद्र सिंह भदौरिया इंटरटेनर ऑफ द सीरीज रहे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि प्रवीण वाजपेयी, संगठन अध्यक्ष आशीष मिश्रा, सुरेश त्रिवेदी, अभिमन्यु सिंह भदौरिया, आशुतोष अवस्थी, अंकुर खंडेलवाल, अजय, अविनाश, रवि यादव, आशुतोष यादव, करिश्मा वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।