{"_id":"5cd97e34bdec220772689abe","slug":"bhabhi-stopped-brother-in-law-s-wedding-in-farrukhabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देवर की शादी की खबर मिलते ही दौड़ी आई भाभी, पहुंचते ही शुरू किया हंगामा, बुला ली पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवर की शादी की खबर मिलते ही दौड़ी आई भाभी, पहुंचते ही शुरू किया हंगामा, बुला ली पुलिस
Mon, 13 May 2019 07:54 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 13 May 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
एक महिला ने अपने देवर की शादी में खलल डाल दिया। उसने खुद से पहले शादी करने का आरोप देवर पर लगाया। पुलिस ने किसी तरह समझाकर मामला शांत किया। घटना यूपी के फर्रुखाबाद जिले की है।
मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवक की बरात जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव में रविवार रात को आई थी। इसकी जानकारी होने पर उसकी भाभी वहां पहुंच गई। उसने शादी न करने की मांग कर हंगामा कर दिया। साथ ही पुलिस को सूचना देकर शादी रोके जाने की मांग की। इस पर सीओ राजवीर सिंह व जहानगंज थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए।

2016 में उसके पति की मौत हो गई थी
महिला ने सीओ को बताया कि वर्ष 2011 में उसकी शादी युवक के बड़े भाई के साथ हुई थी। 2016 में उसके पति की मौत हो गई। इस पर रिश्तेदारों व परिजनों के कहने पर वह युवक के साथ पत्नी की तरह रहने लगी। बाद में युवक ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।
तीन दिन पहले उसे युवक की शादी तय होने जानकारी मिली थी। तब भी उसने मोहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस से शिकायत की थी। पर पुलिस ने युवक से शादी होने के कागजात आदि न होने की बात कहकर उसे टरका दिया था। सीओ ने किसी तरह महिला को समझाकर शांत किया। इसके बाद युवक की शादी हो सकी।